फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The construction of the bridge is going on at a slow pace, causing problems

धीमी गति से चल रहा पुलिया का निर्माण, हो रही परेशानी

Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The construction of the bridge is going on at a slow pace, causing problems
दौराला- नगली-शाहपुर मार्ग पर धीमी गति से होता पुलिया का निर्माण। स्रोत : संवाद
दौराला। नगली-शाहपुर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी पुलिया का निर्माण करा रहा है। पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग दो माह बीत चुके हैं, परंतु धीमी गति से कार्य होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा नगली में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहपुर जदीद गांव के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि लगभग दो माह पहले पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह पुलिया छोटी थी, जिस कारण नगली जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इस पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन, कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि यदि बारिश हो गई तो अधिक दिक्कत और बढ़ सकती है। मिट्टी धंसने से पुलिया गिरने की संभावना है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की, ताकि ग्रामीणों व श्रद्धालुओं का सफर आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed