फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The consecration of Lord Ram's court was done in Sarai Khadar.

Meerut News: सराय खादर में की गई भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 07 Nov 2025 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The consecration of Lord Ram's court was done in Sarai Khadar.
सराय खादर में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हवन में शामिल ग्रामीण स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सराय खादर में स्थित शिव मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार एवं साईं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें समस्त ग्रामीणों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

गांव में मौजूद शिव मंदिर में ग्रामीण प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम दरबार में शामिल श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और साईं बाबा की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पंडित सुभाष शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया। मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों पर ग्रामीणों ने आहुति डाली और संपूर्ण विश्व की शांति की कामना की गई। इस अवसर पर गांव खेड़े की भी पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनीत सोलंकी, अवनी सोलंकी, अशोक आत्माराम, मनोज, कार्तिक आदि का सहयोग रहा।

सराय खादर में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हवन में शामिल ग्रामीण स्रोत संवाद

सराय खादर में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हवन में शामिल ग्रामीण स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed