फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The condition of the teenager victim of gang rape has deteriorated

मेरठ: कूड़ा डालने निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, आरोपी फरार

Thu, 26 Nov 2020 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 02:38 AM IST
सार

- माछरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
The condition of the teenager victim of gang rape has deteriorated
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर से कूड़ा डालने निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार देररात किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे माछरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वारदात की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी 19 नवंबर को घर से कूड़ा डालने निकली थी। आरोप है कि लौटते समय दूसरे वर्ग के चार युवकों ने उसे ईख के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को खेत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद किशोरी बेहोशी की हालत में खेत में मिली।

विज्ञापन

होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसी बीच दबंगों ने पीड़ित परिवार को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डरे सहमे परिजन कई दिन तक किशोरी का घर पर ही उपचार कराते रहे। बुधवार देररात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे माछरा सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

किशोरी के कुछ रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी आजाद समाज पार्टी के संस्थापक बदर अली को दी। उन्होंने किठौर पुलिस को मामले से अवगत कराया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, किठौर पुलिस ने रात में ही एक आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी टोनी की पहचान हुई है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed