{"_id":"647119c343396d159a0af6d6","slug":"the-condition-of-four-brothers-and-sisters-worsened-after-eating-chole-bhature-at-the-nauchandi-fair-meerut-news-c-14-1-mrt1026-232555-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : नौचंदी मेले में छोले भटूरे खाने से चार भाई-बहनों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : नौचंदी मेले में छोले भटूरे खाने से चार भाई-बहनों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप
Sat, 27 May 2023 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 May 2023 05:15 PM IST
सार
Meerut News : नौचंदी मेले में छोले भटूरे खाने से चार भाई-बहनों की हालत बिगड़ गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया और सभी आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में नौचंदी मेले में छोले भटूरे खाने से चार भाई बहनों की हालत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास निवासी साहिबा अपने रिश्ते की बहन इमराना तैयबा और 10 वर्षीय कैफ लिसाड़ीगेट श्याम नगर निवासी के साथ नौचंदी मेले में गए थे। घूमने और खरीदारी करने के बाद रात करीब 12 बजे उन्होंने एक दुकान पर छोले भटूरे खाए थे। इसके बाद सभी घर जा रहे थे। तभी उनकी हालत खराब होने लगी। उन्होंने परिवार के लोगों को फोन किया तो वह पहुंचे और सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि छोले भटूरे खाने से ही उनकी हालत बिगड़ी है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की फॉर्च्यूनर ने कार में टक्कर मारी
मेरठ में रोहटा रोड फ्लाईओवर पर शराब ठेकेदार की फॉर्च्यूनर कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। दोनों पक्ष में हंगामा हो गया। इंस्पेक्टर रेलवे रोड मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब ठेकेदार उमेश गुर्जर फॉर्च्यूनर से जा रहे थे, उनकी गाड़ी का टायर फट गया, जिससे गाड़ी ने लालकुर्ती के अरबाज की कार में टक्कर मार दी। दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शांत किया। उन्होंने बताया की दोनों पक्षों में समझौता हो गया।