फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The command of power will take over from the kitchen, new faces in the field

रसोई से निकलकर संभालेंगी सत्ता की कमान, मैदान में नए चेहरे

Tue, 07 Nov 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शालू अग्रवाल, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ शालू अग्रवाल, मेरठ Updated Tue, 07 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
The command of power will take over from the kitchen, new faces in the field
पर्चा भरकर निकले भाजपाई-बसपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में रसोई का बजट बनाकर घर चलाने वाली महिलाएं अब शहर के विकास का खाका बनाएंगी। शहर को दूसरी बार महिला महापौर मिलने वाली है। सत्ता का स्वाद चखने के लिए सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के तौर पर नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। महापौर पद के लिए नामांकन कराने वाली महिलाएं घर को बखूबी संभालने के बाद अब राजनीतिक प्रतिबिंब के रूप में स्वयं को स्थापित करेंगी। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभी तक 9 प्रत्याशियों की दावेदारी हैं। चुनाव की आंधी में जीत किसकी होगी यह तो नतीजे तय क रेंगे। लेकिन इस चुनाव से राजनीति में आधी आबादी की सक्रियता शिखर पर पहुंचने के आसार साफ नज़र आ रहे हैं।  

विज्ञापन


महापौर बनने को 9 ने कराया नामांकन
दीपू समाजवादी पार्टी, मीना सिंह निर्दलीय, ममता सूद भारतीय राष्ट्रीय क ांग्रेस, कांता कर्दम भारतीय जनता पार्टी, रेखा रानी भारतीय तारक समाज पार्टी, सुनीता उर्फ सुनीता वर्मा बहुजन समाज पार्टी, राजकुमारी निर्दलीय, नीलम राठौर आम आदमी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल से संगीता रानी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


छठवें बोर्ड की अध्यक्ष होगी महिला
नगर निगम में छठवीं महापौर महिला होगी। अरुण जैन, अय्यूब अंसारी, शाहिद अखलाक के  बाद मधु गुर्जर शहर की पहली महिला महापौर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई। मधु गुर्जर के बाद हरिकांत अहलूवालिया महापौर बने। इस बार पुन: निगम की सत्ता महिला के हाथों में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता कर्दम को छोड़कर सभी नए चेहरे
महापौर चुनाव जीतने की जंग में 9 चेहरे मैदान में हैं। प्रत्याशी की अंतिम सूची का आना बाकी है। इन 9 चेहरों में भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम ही सियासत का परिचित चेहरा हैं। 1989 से राजनीति में सक्रिय कांता कर्दम भाजपा महिला मोर्चा में पदों पर रहीं। प्रदेश में भाजपा की सदस्य रही वर्तमान में भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष है। कांता कर्दम के पति वीर सिंह कर्दम भी इस समय महानगर भाजपा में महामंत्री हैं।  दूसरे सभी चेहरे राजनीति के लिए अंजाना नाम है। बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा हस्तिनापुर सीट से विधायक रहे बसपा नेता योगेश वर्मा की पत्नी है। अन्य प्रत्याशियों का राजनीतिक इतिहास शून्य है।  


निरक्षर से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट में जंग
महिलाओं की इस सियासी जंग में निरक्षर से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी दीपू और आम आदमी पार्टी की नीलम राठौर व निर्दलीय राजकुमारी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। रेखा रानी ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद, भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम और बसपा प्रत्याशी सुनीता उर्फ सुनीता वर्मा इंटर हैं। रालोद प्रत्याशी संगीता केवल प्राइमरी पास हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मीना सिंह निरक्षर हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed