फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The coldest of the season was Saturday night, smog can get relief

सीजन में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, Smog से मिल सकती है राहत

Mon, 13 Nov 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
The coldest of the season was Saturday night, smog can get relief
सीजन में सबसे सर्द रही शनिवार की रात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के बीच शनिवार की रात सीजन में सबसे ठंडी रही है। तापमान लुढ़कता हुआ 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिनों में स्मॉग से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


रविवार की शुरुआत घने स्मॉग के बीच हुई। सुबह दस बजे तक स्मॉग छाया हुआ था। हालात यह थे कि हाईवे पर दृश्यता शून्य थी, जिस कारण से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बढ़ती ठंड के बीच शनिवार की रात न्यूनतम तापमान भी काफी गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


पढ़ें : जहरीली धुंध : लोगों को सांस लेना हुआ मुश्किल, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज होगी हवा की गति

The coldest of the season was Saturday night, smog can get relief
कोहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार से हवाओं की गति में तेजी आएगी, जिसके चलते स्मॉग का असर कम होगा। आने वाले तीन दिन तक इससे राहत मिल सकती हे। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ 14 और 15 नवंबर को बारिश हो सकती है। बारिश होने से ही इस धुंध का असर खत्म होगा।

स्कूली बच्चे मास्क लगाएं
सुबह के समय स्मॉग से बचने के लिए स्कूली बच्चों को घर से मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार शहर में बढ़ रहा प्रदूषण और हवा में फेल रहे डस्ट पार्टिकल सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर रहे है, जिसके चलते बीमारी बढ़ रही है। ऐसे में खासकर स्कूली बच्चों को सुबह के समय घर से निकलते समय मास्क लगाना चाहिए। बुजुर्ग यदि मार्निंग वॉक पर जाते हैं तो वे भी सेहत का ध्यान रखें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed