{"_id":"6a674c173f30a2373402d0f9","slug":"the-ckw-meerut-team-won-the-match-by-98-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-156862-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीकेडब्लू मेरठ की टीम ने 98 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीकेडब्लू मेरठ की टीम ने 98 रन से जीता मैच
विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सीकेडब्लू क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें सीकेडब्लू की टीम ने 98 रन से मैच जीता।
सीकेडब्लू क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। कृष्णा ने 68 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदियान जैद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और 98 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से वंश तोमर ने 46 गेंद पर शानदार 89 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में सीकेडब्लू की ओर से खुशीपाल और मोहम्मद सालिक ने दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सालिक को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।