{"_id":"5f271f7e8ebc3e605416fc1b","slug":"the-city-will-glow-with-innumerable-lamps-amidst-the-joy-city-news-mrt494372331","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के बीच असंख्य दीपों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के बीच असंख्य दीपों से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लास के बीच असंख्य दीपों से जगमगाएगा शहर
मेरठ। त्यौहारों के सीजन के बीच श्रीराम जन्म भूमि पूजन के समाचार ने सभी को उमंद और उत्साह से परिपूर्ण कर दिया है। शहर के लिए यह पहला मौका होगा, जब मंदिरों के साथ बाजारों और चौराहों पर श्रीराम चरित मानस की चौपाई और भजन गूंजेंगे।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि संगठन के द्वारा शहर में लगाए गए होर्डिंग से अपील की गई है। छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग और महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11:00 बजे हवन और प्रसाद वितरण होगा। बैठक में विजय गोयल विज्जी, मोहनलाल गर्ग, सुरेंद्र सिंधु, सुमित गोयल, हंसराज गुंजन, सुरेश लोधी आदि रहे। शनि पीठाधीश्वर महंत महेंद्र दास जी ने बताया कि सिद्धपीठ शनि मंदिर की सजावट पूर्ण हो गई है।
गगोल तीर्थ पर शुरू हुए भजन कीर्तन
परतापुर। गगोल तीर्थ पर 5001 दीप से सजावट होगी। रविवार से चार दिवसीय सुंदरकांड भजन कीर्तन शुरू हो चुका है। विश्व हिंदू परिषद् के पूर्व विभाग मंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी 500 विहिप कार्यकर्ताओं को दी गई है। गगोल तीर्थ के महंत शिवदास जी महाराज ने बताया कि तीर्थ स्तर पर हर भगवा ध्वज लगाए जाएंगे। सदर व्यापार मंडल की बैठक सदर बाजार स्थित सुनील दुआ के प्रतिष्ठान के पास हुई। अध्यक्ष सुनील दुआ व महामंत्री अमित बंसल ने बताया कि शिव चौक से हनुमान चौक तक पूरे क्षेत्र को असंख्य दीपों से सजाया जाएगा। उधर, मेहताब स्थित बाबा कालेश्वर महादेव शिव मंदिर में 5 अगस्त को रुद्राभिषेक के साथ मंदिर निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा। दोपहर 12:00 बजे प्रसाद वितरण होगा।