फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The city started to get back on track after the ruckus

तीसरे दिन पटरी पर लौटने लगा शहर

Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
The city started to get back on track after the ruckus
मेरठ। मेरठ में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद रविवार को शहर पटरी पर लौटता दिखा। बवाल से प्रभावित जिन इलाकों में माहौल तनावपूर्ण बना है, वहां भी सब सामान्य रहा। सुबह दस बजे ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें और प्रतिष्ठान खुल गए। दोपहर होते-होते शहर में भीड़भाड़ ी नजर आने लगी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को शहर में वाहनों की आवाजाही अधिक रही। एहतियातन पुलिस फोर्स सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रही।
विज्ञापन

शहर के सबसे भीड़वाले स्थान हापुड़ अड्डा चौराहे पर सुबह 11 बजे से वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। चौराहे से सटे भगत सिंह मार्केट में सभी दुकानें खुलीं। बाजार में ग्राहकों का भी आना-जाना लगा रहा। हापुड़ अड्डा से हापुड़ रोड की तरफ भी बाजार खुले रहे। इस्लामाबाद चौकी और आसपास के क्षेत्र में भी अधिकांश दुकानें खुलीं। लेकिन कुछ दुकानों के शटर बंद थे। चौकी के आसपास घरों के बाहर और छतों पर लोग दिखे। चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन

सिटी हॉस्पिटल के आसपास भी बलवाइयों ने आगजनी की थी, यहां रोजाना की तरह चहल-पहल दिखाई दी। कुछ दुकानें खुली थीं तो कुछ बंद थीं। जाकिर कॉलोनी से कमेला रोड पर भी भीड़भाड़ जैसी स्थिति थी। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक पर भी दुकानें खुलीं। एल ब्लॉक से लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी तक भी सब सामान्य रहा। पीवीएस रोड शास्त्रीनगर पर भीड़भाड़ जैसी स्थिति रही। हापुड़ अड्डा चौराहे से गांधी आश्रम चौराहा, सम्राट पैलेस, नई सड़क शास्त्रीनगर पर भी भीड़भाड़ रही। इंदिरा चौैक से बुढ़ाना गेट तक बाजार खुले। खैर नगर बाजार, जिला अस्पताल रोड, घंटाघर पर भी भी दुकानें रोजाना की तरह खुली रहीं। इन क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन रहा। दुकानों पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। सुभाष बाजार, कोतवाली और बजाजा बाजार में भी दुकानें खुली रहीं। देहली गेट इलाके में सब सामान्य रहा। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, पीएसी व आरएएफ तैनात रही। डीएम और एसएसपी सभी स्थानों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed