फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The child's body was buried in a sombre atmosphere, the cause of death is not clear in the post-mortem report

Meerut News: बच्चे के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The child's body was buried in a sombre atmosphere, the cause of death is not clear in the post-mortem report
मवाना (मेरठ)। संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मरे सुवान (5) का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मवाना खुर्द पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी महिला की शादी मवाना खुर्द में हुई थी। वह 2022 में पति की मौत होने के बाद से अपने पांच बच्चों के साथ हिमाचल के कालाआम में प्रेमी के साथ रह रही थी। जहां उसके पुत्र समद (6) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके शव को मवाना अपने मायके में लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया था। वहीं, दूसरे बेटे सुवान (5) की भी हालत खराब होने पर मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। तीसरे बच्चे आहद (7) की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज मेडिकल में चल रहा है। सुवान का शव पोस्टमार्टम के बाद मवाना खुर्द में पिता के घर पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed