{"_id":"5eb9a69a1165f464f37edbed","slug":"the-children-said-that-we-won-t-be-able-to-eat-this-food-and-video-of-quarantine-center-has-gone-viral-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मम्मी हम यह खाना नहीं खा सकते', अफसरों के पास पहुंचा क्वारंटीन सेंटर का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मम्मी हम यह खाना नहीं खा सकते', अफसरों के पास पहुंचा क्वारंटीन सेंटर का वीडियो
Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
खाने का वीडियो वायरल हुआ
- फोटो : अमर उजाला
‘रोटी खाने लायक नहीं हैं। भिंडी भी कच्ची है। डिब्बा खोला तो बदबू भी आ रही थी। बच्चे भी हमारे साथ हैं। बच्चों का कहना है कि मम्मी हम यह खाना नहीं खा सकते। हमारी मदद कीजिए। भूखे रहेंगे तो वैसे ही संक्रमण की चपेट में आ जाएंगे।'
विज्ञापन
यह एक महिला का वीडियो है, जो सोमवार को सोशल मीडिया और आईएमए के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया। आईएमए के सचिव डॉ. अनिल नौसरान ने बताया कि यह शोभित यूनिवर्सिटी में बने क्वारंटीन सेंटर का वीडियो है। वे इसकी शिकायत अधिकारियों से भी करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि साकेत क्षेत्र के पास होने के बावजूद चिकित्सकों को अस्पताल तक जाने में परेशानी हो रही थी। बाद में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इस क्षेत्र में 25 से ज्यादा चिकित्सक रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वायरल ऑडियो में छलका मरीज का दर्द, 'न डॉक्टर आते हैं, न मिल रही दवाई'
विज्ञापन
एसडीएम ने खाना सही बताया
वायरल वीडियो में दिखाए गए भोजन को एसडीएम सरधना ने जांच के बाद पूरी तरह खाने योग्य बताया है। इस संबंध में डीएम को भेजे पत्र में बताया गया कि शोभित यूनिवर्सिटी में भर्ती मरीजों ने भोजन को सही बताया है। दौराला कम्यूनिटी किचन से भोजन की सप्लाई हुई थी। आपूर्ति से पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इस भोजन के नमूने को संरक्षित किया था। भिंडी की सब्जी में किसी भी प्रकार की बदबू नहीं आ रही थी और न ही कच्चापन था। वीडियो वायरल करने वाली महिला पिता की मृत्यु के बाद परेशान हैं। वह होम क्वारंटाइन होना चाहती है। एसडीएम के अनुसार वीडियो में दिखाए गए तथ्य सत्य नहीं पाए गए हैं।
यह पहला मामला नहीं
इससे पहले मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल की ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। यह प्रकरण लखनऊ तक गूंज गया था और मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर में गंदगी का वीडियो भी वायरल हुआ था। रविवार को यह भी चर्चा में रहा था कि क्वारंटीन सेंटर फुल हो चुके हैं और वहां लाए जा रहे लोगों को जगह न होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/