फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The child took away one lakh rupees from the bag tied on the bike

बाइक पर बंधे बैग से एक लाख रुपये निकाल ले गया बच्चा

Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The child took away one lakh rupees from the bag tied on the bike
बाइक पर बंधे बैग से एक लाख रुपये निकाल ले गया बच्चा
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा निवासी धर्मेंद्र सिंह की बाइक में रखे बैग से एक बच्चे तथा एक युवक ने एक लाख रुपये चोरी कर लिए। दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

धर्मेंद्र सिंह पुत्र शौदान सिंह ने बताया कि उसने पीएनबी की शाखा से एक लाख तीन हजार रुपये निकाले थे। तीन हजार जेब में रख लिए, जबकि एक लाख रुपये एक काली पॉलिथीन में डालकर बाइक पर लगे बैग में रख दिए। उसके बाद वह गुड़ मंडी में एक दुकानदार के पास पहुंचा तथा बाइक पर बैठे बैठे दुकानदार से बात करने लगा। इसी दौरान किसी ने बाइक के बैग से रुपये गायब कर दिए। जिसका पता चलते ही उसने पीएनबी बैंक के सामने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पाया कि वहीं से एक बच्चा व युवक उसका पीछा कर रहे थे। जिसके बाद गुड़ मंडी पहुंचकर दुकानदार के कैमरे की फुटेज देखी तो पाया कि जो बच्चा पीछा कर रहा था, उसने ही बाइक के बैग से रुपये निकालकर दूसरे युवक को दे दिए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed