फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The child body was removed by digging a grave, these serious allegations put on wife-mother-in-law

कब्र खोद निकाली बच्चे की लाश, पत्नी पर था शक इसलिए पहुंचा थाने

Tue, 24 Oct 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
The child body was removed by digging a grave, these serious allegations put on wife-mother-in-law
कब्र खोदती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हत्या के अंदेशे पर सात माह के मासूम का शव कब्र खोदकर निकाला गया। बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत का क्या कारण रहा। 

विज्ञापन


मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के मुताबिक इस्लामाबाद गली नंबर-1 निवासी शाहबाज के सात माह के बेटे अकदस की मौत 25 सितंबर को हुई थी। शाहबाज की पत्नी आयशा पति से विवाद होने के चलते बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। शाहबाज ने अकदस को नौचंदी स्थित बालेमियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया था। एक सप्ताह पहले शहबाज ने एसएसपी मंजिल सैनी को शिकायती पत्र देकर बेटे की हत्या होने का अंदेशा जताया था।
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी। सोमवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ के अनुसार सोमवार रात ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। शाहबाज ने आरोप लगाया कि उसको शक है कि उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने की है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्र में कंकाल ही मिला 

The child body was removed by digging a grave, these serious allegations put on wife-mother-in-law
मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि कब्र में बच्चे का 90 फीसदी शरीर क्षतविक्षत मिला। सिर्फ कंकाल ही मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव का बिसरा जांच के लिए आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ताकि मामले की सही जानकारी हो सके। 

पंचायत में समझौते का दबाव 
पुलिस के मुताबिक शाहबाज ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। जिसमें ससुराल वालों ने आयशा को तलाक देने की बात कही थी। शाहबाज का दावा है कि उसने बच्चे की मौत के बाद उसके फोटो भी खींचे थे, जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इसका हवाला देखकर ही उसने बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed