फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chief Minister said, offenders will go to jail or be sent to Yamraj

सीएम योगी बोले- अपराधी जेल जाएंगे या फिर भेजा जाएगा यमराज के पास

Sun, 19 Nov 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 19 Nov 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister said, offenders will go to jail or be sent to Yamraj
मंच से बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी जेल जाएंगे या फिर पुलिस उन्हें यमराज के पास भेजेगी। सरकार विकास में जाति-मजहब के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी। हमने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन और ऋण माफी योजना का लाभ सभी पात्रों को दिया है। उन्होंने डार्क जोन के किसानों के बिजली कनेक्शन देने की बात कही। शुक्रताल को पर्यटन के रूप में विकसित करने का भरोसा दिलाया। दंगे का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 2013 में त्रासदी झेलने वाले लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें : CM योगी बोले- पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह कानून का राज स्थापित किया गया है। अब कोई बहन-बेटियों की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। निर्दोष व्यक्ति की हत्या कर अब कोई बेखौफ नहीं घूम सकता। किसी व्यापारी का अपहरण नहीं हो सकता। अपराधी जेल जाएंगे या फिर पुलिस उन्हें यमराज के पास भेजेगी। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का प्रयोग अब प्रदेश में ही किया जाएगा। उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। बिजली की आपूर्ति में अब किसी भी जिले से भेदभाव नहीं होगा। जितनी बिजली गोरखपुर को उतनी ही मुजफ्फरनगर को मिलेगी। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीते वर्ष का समस्त गन्ना भुगतान हो चुका है, इस सत्र का भी अब तक 600 करोड़ का भुगतान हुआ है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा नेता आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्व की सरकार के उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री ने नगरों को तबाह कर दिया। भाजपा निकायों में अपने 23 सूत्रीय संकल्प पत्र पर काम करेगी।  इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने सीएम के समक्ष पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग रखते हुए कहा कि न्याय के लिए यहां के लोगों को 700 किलोमीटर दूर इलाहबाद जाना पड़ता है। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज और बाईपास बनाने की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। रैली को पंचायजी राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक अवतार सिंह भड़ाना, कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, प्रमोद ऊंटवाल, निकाय प्रभारी राजीव गुंबर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल  आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed