फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The cement seller recognized Muskaan and said - he was the one who had taken the cement and sand.

सीमेंट विक्रेता ने मुस्कान को पहचाना, कहा- इसने ही सीमेंट और बालू लिया था

Tue, 02 Sep 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The cement seller recognized Muskaan and said - he was the one who had taken the cement and sand.
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में सोमवार को सीमेंट विक्रेता आशु की कोर्ट में गवाही हुई। आशु ने मुस्कान की पहचान की और कहा कि इस महिला ने ही मेरी दुकान से सीमेंट और रेत खरीदा था। गवाही पर जिरह जारी के लिए न्यायालय ने मंगलवार की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड में सोमवार को शारदा रोड पर भवन निर्माण सामग्री की दुकान करने वाले आशु की जिला जज की कोर्ट में गवाही हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग से मुस्कान और साहिल शुक्ला की पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों के बारे में आशु से पूछा तो उसने मुस्कान की पहचान करते हुए कहा कि यह महिला ही उसकी दुकान पर चार मार्च को सीमेंट और रेत खरीदने आई थी। मैंने पूछा था कि क्या काम कराना है, तब मुस्कान ने कहा था कि घर में थोड़ी मरम्मत का काम कराना है। इसके लिए एक बोरी सीमेंट और दो बाेरी रेत काफी होगा।
विज्ञापन

दुकान से सीमेंट और रेत खरीदने के बाद मुस्कान रेहड़े वाले का इंतजार किए बिना ही ई-रिक्शा में सीमेंट और रेत लेकर चली गई थी। दुकानदार ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा होने पर पता चला कि सौरभ की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरे थे। इसके बाद ड्रम को सीमेंट और रेत भरकर सील कर दिया था। दुकानदार ने कहा कि उसे बाद में जानकारी हुई थी दुकान से सामान खरीदने वाली महिला का नाम मुस्कान है और उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 गवाहों के बयान दर्ज होंगे
उल्लेखनीय है कि सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश और नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन की गवाही हो चुकी हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed