फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the case of kashmiri pandits is the countrys pride

कश्मीरी पंडितों का मामला देश के स्वाभिमान का : सुशील पंडित

Fri, 21 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
the case of kashmiri pandits is the countrys pride
कश्मीरी पंडितों का मामला देश के स्वाभिमान का : सुशील पंडित
विज्ञापन

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ द्वारा बृहस्पतिवार को बांबे बाजार स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रुट्स इन कश्मीर के सह-संस्थापक सुशील पंडित ने कश्मीरी पंडितों के मामले पर वार्ता की। मानवाधिकार कार्यकर्ता सुशील पंडित कश्मीर से निकाले गए पंडितों के अधिकारों को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कश्मीरी पंडितों का मामला हिंदू शरणार्थियों का नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान का है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा व सचिव आकाश जैन ने मुख्यातिथि सुशील पंडित का स्वागत करके किया। सुशील पंडित ने वार्ता में कहा कि यदि कश्मीर की संस्कृति और ज्ञान को हानि पहुंचती है तो इस देश की समृद्धशाली परंपरा का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो जाएगा। कहा कश्मीरी पंडित शत-प्रतिशत शिक्षित हैं। उन्होंने ‘राइवल वर्जन्स ऑफ हिस्ट्री’ किताब के बारे में बताया, जिसमें कश्मीर क ेभारत में विलय की पूरे इतिहास के बारे में जानकारी दी गई है। धारा 370 के विवादित प्रावधान के हटने के बाद समस्या की पहली सीढ़ी पार हुई है। इसके बाद स्थानीय लोगों का विश्वास जीतने की चुनौती है। सभा में फरवरी में जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में अजय कुमार, एएम बेंद्रे, बीएल कपूर, मनोज जैन, मनोज वाजपेई, विकास गोयल, रविकांत शर्मा, अनिल अग्रवाल, अखिल कुमार, नामेंद्र अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed