फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car crushed the cantor's operator, leaving the car on the chase.

कार ने कैंटर के परिचालक को रौंदा, पीछा करने पर कार छोड़ भागे

Tue, 01 Jun 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The car crushed the cantor's operator, leaving the car on the chase.
कार ने कैंटर के परिचालक को रौंदा, पीछा करने पर कार छोड़ भागे
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भीमकुंड गांव के नजदीक सड़क पार कर रहे कैंटर के परिचालक को तेज गति से आ रही कार ने रौंद दिया, जिससे परिचालक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष द्वारा पीछा करने तथा कार में पंचर होने पर उसमें सवार युवक कार को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद अमरोहा के थानपा धनौरा के गांव चुचेला कला निवासी वसीम पुत्र नसीरूद्दीन कैंटर पर परिचालक है। वह सोमवार को कैंटर चालक सरधना निवासी रिश्तेदार के साथ उनके घर जा रहा था। भीमकुंड गांव के समीप कैंटर रोककर वह दोनों हैंडपंप पर पानी पीने के बाद अपने वाहन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने वसीम को टक्कर मार दी। कार के पीछे पुलिस का स्टीकर लगा था। कैंटर चालक ने घायल को वाहन में बैठाकर कार का पीछा किया। गंगा के पुल पर कार में पंचर हो गया, जिससे कार सवार दो युवक गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed