फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The candidate who lost the election was made the Deputy Chairman, complaint to the DM

सिटी में भी लें.... चुनाव हारे प्रत्याशी को उपसभापति बनाया, डीएम से शिकायत

Fri, 08 Aug 2025 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The candidate who lost the election was made the Deputy Chairman, complaint to the DM
जानीखुर्द। गांव नेक की साधन सहकारी समिति का शुक्रवार को हुआ चुनाव विवादों में घिर गया है। समिति के चुनाव में जीते प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बगैर किसी सूचना के गुपचुप तरीके से शाम 5:00 बजे के बाद उनके सामने सभापति का चुनाव हारे कपिल को उपसभापति घोषित कर दिया, जो कि गैर कानूनी व नियमों के विरुद्ध है। कहा कि जो व्यक्ति सभापति का चुनाव लड़ रहा है और हार गया है, उसे उपसभापति कैसे निर्वाचित घोषित किया जा सकता है। इस पूरे प्रकरण की जांच कर कपिल को तुरंत उपसभापति पद से हटाया जाए और चुनाव अधिकारी के विरुद्ध नियमों की अनदेखी कर चुनाव कराने में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed