UP: बिल्डिंग मालिक ने सहकारी बैंक पर जड़ा ताला, फिर अचानक बिगड़ी तबीयत, बेटे ने दी ये बड़ी चेतावनी
बिल्डिंग मालिक ने जिला सहकारी बैंक पर ताला जड़ दिया और बैंक के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गए। वहीं बिल्डिंग मालिक के बेटे ने यह बड़ी चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सकौती स्थित जिला सहकारी बैंक पर बुधवार को बिल्डिंग मालिक ने ताला जड़ दिया और बैंक के बाहर कुर्सी बिछाकर बैठ गए। आरोप है कि 15 वर्ष पहले बैंक के साथ हुआ एग्रीमेंट खत्म हो गया है। नोटिस देने पर भी बैंक बिल्डिंग खाली नहीं कर रहा है। अधिकारियों ने बुजुर्ग मालिक को जेल भेजने की धमकी दी तो तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दिनभर बैंक न खुलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सकौती निवासी किरण सिंह ने जिला सहकारी बैंक को अपनी बिल्डिंग किराए पर दी थी। आरोप है कि 15 साल के लिए किया गया एग्रीमेंट खत्म हो गया है। किरण सिंह बैंक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक को प्रार्थना पत्र देकर बिल्डिंग खाली कराए जाने की मांग कर रहा था। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी। मई माह में किरण सिंह ने बैंक पर ताला लगा दिया था। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने 30 जून तक बिल्डिंग खाली करने की बात कही थी। डेढ़ माह अधिक बीतने पर भी बैंक ने बिल्डिंग खाली नहीं की।
बुधवार को 73 वर्षीय किरण सिंह ने बैंक पर फिर ताला जड़ दिया और कुर्सी डालकर बैंक के बाहर बैठ गए। कहा, जब तक बिल्डिंग खाली नहीं की जाएगी, वह ताला नहीं खोलेंगे। बैंक अधिकारी सकौती पहुंचे और बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी। इस पर बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। बेटे महिपाल ने किरण सिंह को खतौली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। ताला लगने के कारण दिनभर बैंक बंद रहा। जिस, उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने हंगामा करने का प्रयास किया। मैनेजर ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
वहीं बिल्डिंग मालिक किरण सिंह के बेटे महिपाल ने चेतावनी दी है कि यदि बैंक अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो वह 26 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आत्मदाह करेगा।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है सरगना
बैंक के अधिकारी ताला लगाए जाने की सूचना पर आए थे। लेकिन, सहमति नहीं बन पाई। गुरुवार को बिल्डिंग मालिक से दोबारा वार्ता की जाएगी। - अमित जैन, शाखा प्रबंधक