फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of an elderly man missing for 13 days was found in the Kali river.

Meerut News: 13 दिन से लापता वृद्ध का शव काली नदी में मिला

Thu, 18 Dec 2025 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for 13 days was found in the Kali river.
दौराला- अझौता निवासी मृतक बनारसी सैनी। स्रोत : परिजन
दौराला। अझौता गांव से पांच दिसंबर को लापता हुए किसान बनारसी सैनी (85) का बृहस्पतिवार को शव काली नदी में मिला। शव को जानवरों ने नोच रखा था। पुलिस ने शव मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी। बनारसी सैनी पांच दिसंबर को घर से निकले थे और देर रात तक भी घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने दौराला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के साथ पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से कमजोर थे। लापता बनारसी का शव काली नदी में अझौता निवासी किसान अशोक के खेत के पास मिला। शव को जानवरों ने नोच रखा था और एक हिस्सा खा रखा था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। वृद्ध का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed