{"_id":"685d949bf13d8534450f1d84","slug":"the-body-of-a-young-man-was-taken-out-from-the-grave-after-four-months-meerut-news-c-27-1-bij1007-153134-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद कब्र से निकलवाया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद कब्र से निकलवाया युवक का शव
Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
नींदड़ू। पत्नी की शिकायत पर मोहल्ला पीर फतह अली शाह निवासी सादिक (22) पुत्र वाजिद शाह के शव को चार माह बाद कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला ने मृतक के परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सादिक (22) का निकाह पांच नवंबर 2020 को नूरपुर के मोहल्ला तेलीपुरा के इमामुद्दीन की पुत्री गुलनाज परवीन (20) के साथ हुआ था। 12 फरवरी 2025 की दोपहर तक नहीं उठने पर जब परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उन्होंने सादिक को मृत पाया। उस समय पत्नी गुलनाज अपने मायके गई थी। गुलनाज ने घर आकर पति की हत्या की आशंका जताई थी लेकिन लोगों के समझाने पर सादिक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।
उसका साढ़े तीन वर्ष का पुत्र शयान और दो वर्ष की पुत्री सनावरा है। बाद में गुलनाज ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सादिक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उसने परिजनों पर मारपीट करने और गला दबाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम रितु रानी, सीओ अभय कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, नायब तहसीलदार कपिल कुमार तथा लेखपाल अंजलि त्यागी आदि कब्रिस्तान पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों के कब्र की पहचान करने के बाद कब्र खोदकर सादिक के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।