फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a young man, upset because his wife did not return from her parents' house, was found hanging from a noose

पत्नी के मायके से नहीं लौटने से परेशान युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 24 May 2025 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man, upset because his wife did not return from her parents' house, was found hanging from a noose
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में शनिवार सुबह 25 वर्षीय युवक अमन का शव कमरे की छत पर गाटर में लगी खूंठी पर दुपट्टे से लटका मिला। युवक का अपनी पत्नी से चार महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पत्नी के मायके से न आने के कारण युवक परेशान था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र की लोहियानगर कॉलोनी निवासी बृजगोपाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमन की शादी जेवर निवासी एक युवती से दो साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा हुआ। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अमन का अपनी पत्नी से लगभग चार महीने से विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला चार महीने के बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। युवक पत्नी को वापस घर बुलाने का प्रयास कर रहा था। वहीं पुलिस के अनुसार युवक फिलहाल परेशान चल रहा था। युवक शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed