{"_id":"6a70a624f7f84b4200004295","slug":"the-body-of-a-security-guard-was-found-lying-in-the-house-with-a-gunshot-wound-to-the-head-meerut-news-c-72-1-mct1011-157247-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिक्योरिटी गार्ड का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिक्योरिटी गार्ड का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला
विज्ञापन
- टीपीनगर क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की घटना, शव के पास मिली सिंगल बैरक लाइसेंसी बंदूक
- परिवार से अलग दूसरे मकान में रह रहे थे बालेंद्र कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र कुमार (55) का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला। सोमवार सुबह पत्नी उन्हें खाना देने पहुंची तो देखा कि कमरे में बालेंद्र कुमार खून से लथपथ पड़े थे। शव के पास में उनकी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक भी पड़ी थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
एसपी सिटी ने बताया कि बालेंद्र मूल रूप से बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के रहने वाले थे। वह 15 वर्ष से परिवार के साथ टीपी नगर क्षेत्र में रह रहे थे। पत्नी सुनीता अपने बेटे और बेटी के साथ रोहटा रोड स्थित गोकुल विहार में रहते हैं। उन्होंने घर में डेयरी खोल रखी है। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड बालेंद्र अकेले नीलकंठ कॉलोनी में अपने नए मकान में रहते थे।
सोमवार सुबह पत्नी सुनीता उन्हें चाय देने के लिए मकान पर आई थी। सुनीता ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर गई। यहां उन्होंने देखा कि उसके पति का सिर में गोली लगा शव पड़ा हुआ था। उनकी लाइसेंसी बंदूक उनके पास पड़ी थी। पति के शव को देखकर महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान हो गए। फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सूचना पर डायल 112 व टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। टीम ने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक को कब्जे में ले लिया। टीम ने बंदूक पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
-- -- --
चार महीने से नए मकान में अकेले रह रहे थे बालेंद्र
पुलिस के अनुसार, बालेंद्र को शराब पीने की लत थी। इस कारण उनका परिवार से विवाद भी रहता था। चार महीने पहले सिक्योरिटी गार्ड ने नीलकंठ कॉलोनी में नया मकान खरीदा था। परिवार से विवाद के चलते वह अकेले मकान में रहते थे। उनकी पत्नी उन्हें खाना व चाय देने के लिए आती जाती रहती थी। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -