फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a newborn was found in a garbage heap in the premises of the Women's District Hospital.

Meerut News: महिला जिला चिकित्सालय परिसर में कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

Mon, 09 Feb 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a newborn was found in a garbage heap in the premises of the Women's District Hospital.
मेरठ। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कूड़े के ढे़र में नवजात बच्ची का शव मिला है। यह शव अस्पताल के रैन बसेरे के पास रखे कूड़ेदान मिला है। लोगों की सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस ने मौके पर जाकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरा बना है जिसमें महिलाएं भी रह रही हैं। रविवार सुबह करीब 7:00 बजे एक महिला ने रैन बसेरा के पास रखे कूड़ेदान में कूड़ा डालना चाहा तो इसका ढक्कन खोलने पर महिला ने उसमें एक नवजात बच्ची का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने अन्य लोगों को दी। बाद में महिला चिकित्सालय की डॉक्टरों को इस बारे में बताया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि रात में किसी समय इस बच्ची के शव को कूड़े में डाला गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इस संबंध में महिला चिकित्सालय की डॉक्टरों से जानकारी मांगी गई है। यह भी जानकारी की जा रही है कि रात में कितनी डिलीवरी हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पहले भी मिले हैं नवजात
5 नवंबर 2025: न्यू शिवलोक कॉलोनी में नवजात का शव मिला।
22 सितंबर 2025 : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेघदूत पुलिया के पास कचरे में नवजात बच्ची का शव मिला।
30 नवंबर 2024: शिव शक्ति नगर में नवजात मिला। आवाज सुनकर लोगों ने उसे बचाया। अस्पताल में भर्ती कराया।
04 मई 2024: लिसाड़ी गेट के श्याम नगर रोड स्थित एक नाले में नवजात का शव मिला।
28 अप्रैल 2023: पीएल शर्मा जिला अस्पताल के टॉयलेट में मृत अवस्था में नवजात मिला।
15 मार्च 2022: जली कोठी के पास नाले में नवजात का शव मिला
16 फरवरी 2022: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अशोकपुरी में नाले में तीन महीने का भ्रूण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed