{"_id":"68489c5f5b5c4fd64b01dd5b","slug":"the-body-of-a-mason-found-near-idgah-laward-news-c-42-1-smrt1030-103874-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह के पास मिला चिनाई मिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह के पास मिला चिनाई मिस्त्री का शव
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। समौली गांव स्थित ईदगाह के पास मंगलवार सुबह सतीश 48 वर्षीय सतीश का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मंगलवार सुबह किसान खेतों पर कार्य करने जा रहे थे। किसानों ने ईदगाह के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी पर मृतक के भाई अरविंद, अमरीश, विनोद और बेटा काले मौके पर पहुंचे और सतीश के रूप में मृतक की पहचान की। अरविंद के अनुसार, मृतक की पत्नी सीमा, बेटी अंजली, खुशी, बेटा काले, वंश मुजफ्फरनगर के जानसठ में रहते हैं। मृतक चिनाई मिस्त्री का काम करता था और समौली गांव में रहता था। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। मृतक सोमवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सतीश का शव मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। गर्मी और धूप के चलते शव की खाल झुलस गई थी। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।