फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of a married woman was found hanging from the ceiling fan in the room.

Meerut News: विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला

Thu, 17 Sep 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from the ceiling fan in the room.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता आयशा (21) का शव कमरे में पंखे से चुन्नी पर लटका मिला। विवाहिता ने डेढ़ वर्ष पहले याहया से प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया। बाद में पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि लोहिया नगर के हुमायूं नगर निवासी आयशा ने याहया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के एक डेढ़ माह का बेटा है। पति मजदूरी करता है। किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह आयशा घर के अंदर थी, जबकि उसका पति बाहर वाले कमरे में अपने चाचा और चाची के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बाद पति कमरे में गया। यहां उसने देखा की आयशा का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। विवाहिता के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पति को पूछताछ के लिए थाने लाकर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सीओ कोतवाली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed