{"_id":"6352f8f723ad4f4fa2432965","slug":"the-bike-collided-with-the-tractor-trolley-the-youth-died-meerut-news-mrt610629267","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। शाहपुर बटावली निवासी एक युवक की बाइक में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शाहपुर बटावली निवासी अनिल (26) पुत्र धन सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार की देर शाम मवाना से बहसूमा की ओर जा रहा था। जब वह गणेशपुर के पास पहुंचा तो आगे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।