{"_id":"6165eee98ebc3e655f210d74","slug":"the-bike-collided-with-the-animal-the-woman-died-sardana-news-mrt560420152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु से टकराकर फिसली बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु से टकराकर फिसली बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
पशु से टकराकर फिसली बाइक, महिला की मौत
सरधना। नानू गंगनहर पुल के पास मंगलवार को जानवर की टक्कर से बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।
मुज्जफ्फरनगर जनपद के थाना सिखैड़ा के बहादरापुर गांव निवासी सोनू पुत्र शिवकुमार पत्नी सीमा, भाई नितिन, बेटा अक्षी व बेटी तानती के साथ सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलीना में रिश्तेदारी में आए थे। जैसे ही वह नानू पुल के निकट पहुंचे तो एक जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को सीएचसी में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद