{"_id":"69e788eff12a4b73770f935c","slug":"the-bhagavat-katha-teaches-how-to-live-a-noble-life-ramdhan-bhardwaj-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1166493-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठ जीवन जीना सिखाती है भागवत कथा : रामधन भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठ जीवन जीना सिखाती है भागवत कथा : रामधन भारद्वाज
विज्ञापन
अमर उजाला....माधवपुरम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु।
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माधवपुरम स्थित गोकुल धाम सोसायटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में मंगलवार को कथा व्यास पंडित रामधन भारद्वाज ने सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रेष्ठ जीवन जीना सिखाती है।
उन्होंने बताया कि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता और निष्काम भक्ति का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने निर्धन सखा सुदामा की थोड़ी सी भेंट के बदले उन्हें अपार समृद्धि प्रदान की। वहीं, परीक्षित मोक्ष के प्रसंग में उन्होंने कहा कि शुकदेव जी द्वारा दिए गए सात दिन के ज्ञान से राजा परीक्षित को मृत्यु के भय से मुक्ति मिली और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
कार्यक्रम में यजमान एसके शर्मा, धर्मेंद्र जोशी, अतुल शर्मा एवं राजेश कोरी ने व्यास पीठ का तिलक कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुदामा चरित्र की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। उसे देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। हरे कृष्ण के जयकारों के साथ भक्तों ने नृत्य भी किया। कथा के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान हवन और पत्रिका विमोचन कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, सतीश कुमार अग्रवाल, राहुल बंसल, बबीता अग्रवाल, विष्णु अवतार, ललित शर्मा, देवांश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।