फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The benefits of sports were explained to school children.

Meerut News: स्कूली बच्चों को खेलों के लाभ बताए

Mon, 18 May 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
The benefits of sports were explained to school children.
- खेलों इंडिया योजना के तहत चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल कार्यालय की ओर से अभियान चलाकर स्कूलों में बच्चों को खेलों के लाभ बताए जा रहे हैं। उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खेलों इंडिया योजना और उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है।

सोमवार को भी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक व खेलो इंडिया कोच गौरव त्यागी ने स्कूल में जाकर बच्चों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने मोहनपुरी स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में जाकर बच्चों को खेलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खेलों की इंडिया योजना से वह खेल के माध्यम से क्या क्या लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने एथलेटिक्स खेलों के फायदे बताए। ऐथलेटिक्स खेल से जीवन में होने वाले लाभकारी बदलाव तथा खेलों से होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में बताया। उन्होंने खेल में पदक लाने पर क्या लाभ होते हैं, इस बारे में भी बताया।ओलंपिक व एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीमा रानी, प्रफुल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed