फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Begampul road will be constructed soon, and a PNG line will be laid in Saraf Bazaar.

Meerut News: बेगमपुल की सड़क जल्द बनेगी, सराफ बाजार में पीएनजी लाइन बिछेगी

Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Begampul road will be constructed soon, and a PNG line will be laid in Saraf Bazaar.
जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठे व्यापारियों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बेगमपुल की जर्जर सड़क और सर्राफा बाजार में पीएनजी गैस लाइन बिछाने की अनुमति लंबित होने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने बेगमपुल सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

निपुण जैन ने बताया कि मेरठ की लाइफलाइन कही जाने वाली बेगमपुल सड़क पर चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे व्यापारियों, आम नागरिकों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उद्योग से जुड़ी समस्या भी रखी।
विज्ञापन


वहीं, नील गली में पीएनजी गैस लाइन बिछाने के मुद्दे में बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी की पहल पर समझौता ज्ञापन भी किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम से निर्माण की अनुमति लंबित होने के कारण गेल गैस प्राधिकरण का कार्य रुका हुआ है। इस दौरान गौरव जैन, अश्विनी गुप्ता, निपुण जैन, गिरीश कुमार, फरमानुद्दीन, शरीफ, मतीन अंसारी, तनुज गुप्ता, सुमनेश अग्रवाल रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed