{"_id":"694158f26cbe45175508cff7","slug":"the-auditorium-of-ccsu-resonated-with-patriotic-songs-meerut-news-c-72-1-mct1014-145668-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में देशभक्ति गीतों से गूंजा सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में देशभक्ति गीतों से गूंजा सभागार
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में हुआ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह हुआ। इसमें सभागार देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में समारोह की शुरुआत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए बेहद प्रासंगिक हैं।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। छात्रों को सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील होकर सकारात्मक योगदान देना चाहिए। समारोह का मुख्य आकर्षण देशभक्ति गीत प्रतियोगिता रही। इसमें विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में कवि सुमनेश सुमन, कवयित्री कोमल रस्तोगी एवं अनुराधा शर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
सोलो वर्ग में प्रथम कमल कांत (मेरठ कॉलेज), द्वितीय साक्षी (मेरठ कॉलेज), तृतीय बुलबुल (एकेजीपी खुर्जा) और सांत्वना पुरस्कार खुशी एवं मान्या गोविल को मिला। ग्रुप वर्ग में प्रथम सोनाली वर्मा एवं टीम, द्वितीय शालू एवं टीम तथा तृतीय जैद एवं टीम (यूनिवर्सिटी कैंपस) रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रति-कुलपति प्रो. एमके गुप्ता एवं अनुसंधान निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने आयोजन की सराहना की। डॉ. वैशाली पाटिल के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। संचालन डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. केपी सिंह एवं रमिता चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अलका तिवारी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. योगेंद्र गौतम, अमरपाल एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।