{"_id":"6a132d4c57eda991a20f662d","slug":"the-artisan-accused-him-of-exchanging-gold-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1198627-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कारीगर ने लगाया सोना बदलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कारीगर ने लगाया सोना बदलने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। ठठेरवाड़ा निवासी कारीगर रविकुमार ने एक फर्म पर कम गुणवत्ता का सोना बदलकर देने का आरोप लगाया। उसने इस संबंध में देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरप्यारी मार्केट में काम करने वाले कारीगर रवि कुमार का कहना है कि उसने 25.520 ग्राम कच्चा सोना देकर 99.50 फीसदी शुद्धता का पक्का सोना लिया था। सोने को भट्टी पर गर्म करने पर उसका रंग काला हो गया। इससे पता चला कि सोने की गुणवत्ता काफी कम थी। इसकी शिकायत करने पर फर्म संचालक ने इसे अपना सोना मानने से इन्कार कर दिया। रवि कुमार का आरोप है कि वह लगभग दो वर्षों से इसी फर्म से सोना बदलकर ले रहे हैं। उन्हाेंने फर्म पर अब तक लगभग 20-25 ग्राम सोना कम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में एक बड़ा सिंडिकेट धोखाधड़ी का काम कर रहा है। यह सोने पर मुहर लगाकर नहीं देते और फिर अपना सोना मानने से इन्कार कर देते हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो