फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'The Art of Being Happy' certificate course started in Agricultural University

Meerut News: कृषि विवि में ‘द आर्ट ऑफ बीइंग हैप्पी’ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

Sat, 06 Jun 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
'The Art of Being Happy' certificate course started in Agricultural University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को द आर्ट ऑफ बीइंग हैप्पी : फाउंडेशंस ऑफ वेल-बीइंग एंड ह्यूमन बिहेवियर्स विषय पर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संकाय सदस्यों में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और बेहतर मानवीय संबंधों को बढ़ावा देना है।
कोर्स का आयोजन स्कूल ऑफ आर्ट एंड कल्चर, लैंग्वेजेज एंड ट्रेड और सेंटर फॉर इंटरनेशनल रिलेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह पहल राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह मुख्य अतिथि और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक धामा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीआईआर के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने कोर्स की उपयोगिता, उद्देश्यों और वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में इसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली के बीच मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित वर्मा एवं डॉ. रचना वर्मा रहे। प्रथम तकनीकी सत्र मीट योर ब्रेन विषय पर आयोजित किया गया। मनोवैज्ञानिक विश्लेषक सोनी जैन ने प्रतिभागियों को मस्तिष्क की कार्यप्रणाली, भावनाओं, व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। संवादात्मक शैली में आयोजित सत्र को प्रतिभागियों ने काफी सराहा। यह ऑफलाइन सर्टिफिकेट कोर्स 6 से 19 जून तक संचालित होगा। इसमें स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी, शिक्षक और संकाय सदस्य भाग लेंगे। कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों में सुखी, संतुलित और सार्थक जीवन के लिए आवश्यक व्यावहारिक जीवन-कौशल विकसित किए जाएंगे। इस दौरान पर डॉ. आशा बिष्ट, डॉ. हर्ष पंवार, डॉ. अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed