फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The AQI reached 376 as the day broke, and smog added to the woes.

Meerut News: दिन निकलते ही 376 पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग ने मुश्किलें बढ़ाई

Tue, 04 Nov 2025 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
The AQI reached 376 as the day broke, and smog added to the woes.
ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते पर रोज ही धूल का गुबार उठता रहता है क्योकि बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान
मोदीपुरम। शहर की हवा में प्रदूषण का जहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह सवेरे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 दर्ज किया गया जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। स्मॉग ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। शहर में सबसे अधिक 380 एक्यूआई दिल्ली रोड पर रहा। पल्लवपुरम में यह आंकड़ा 379 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

15 दिन से बढ़ते प्रदूषण ने शहर वासियों को परेशान कर रखा है। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा है। इस समय प्रदूषण उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस कारण दोपहर तक स्मॉग छाया रहा धूप निकलने के बाद भी स्मॉग का असर कम नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार की सुबह के समय दूर-दूर तक स्मॉग का असर दिखाई दे रहा था। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में 376 दर्ज किया गया जो बहुत ही खराब रहा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते प्रदूषण के लेवल से आमजन परेशान हो रहा है। अभी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। रात के तापमान में गिरावट होने के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है। 24 घंटे में हवा की रफ्तार में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई है। इससे थोड़ी राहत भी मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनसीआर में प्रदूषण का हाल

बागपत 359
बुलंदशहर 261
दिल्ली 309
गाजियाबाद 320
ग्रेटर नोएडा 285
हापुड़ 310
मेरठ 387
शहर में यह रहे हालात
गंगानगर 376
पल्लवपुरम 379
जयभीम नगर 378
बेगमपुल 372
दिल्ली रोड 380
वर्जन

अगले 5 दिन 8 नवंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 4 व 5 नवंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हो सकता है। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में दो दिन बाद रात तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed