{"_id":"61d8a65e68931e13605bf2df","slug":"the-alcoholics-molested-the-girl-beat-up-the-policeman-meerut-news-mrt572586535","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिसकर्मी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबियों ने की युवती से छेड़छाड़, पुलिसकर्मी को पीटा
मेरठ। कैंट बोर्ड ऑफिस के सामने शराब के नशे में धुत दो युवकों ने पैसे मांगने पर खोखे वाले को पीट दिया। इतना ही नहीं नशे में आती-जाती युवतियों पर फब्तियां भी कसीं। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सिपाही से भी मारपीट पर उतारू हो गए। वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे दी। पुलिस थाने लेकर पहुंची तो यहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं प्यारे लाल जिला अस्पताल में जब मेडिकल कराने के लिए ले जाया गया तो अस्पताल में भी हंगामा कर दिया। एक आरोपी क्षेत्र के एक होटल मालिक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि व्यापार संघ में उनकी अच्छी जान पहचान है, वर्दी उतरवा देंगे। बताया गया है कि इनमें से एक युवक कंकरखेड़ा के कासमपुर का रहने वाला है और उसका दोस्त दिल्ली के तिलक नगर से आया था। दोनों ही यहां एक खोखे पर शराब पी रहे थे। इन दोनों ने पैसे मांगने पर खोखे वाले के साथ भी मारपीट की। सूचना पर सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी और पीआरवी मौके पर पहुंची। आरोपियों ने थाने से लेकर प्यारे लाल जिला अस्पताल तक हंगामा किया। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है शराब पीकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्यामनगर में घर में चल रहा था मिनी कमेला, डेढ़ क्विंटल मांस बरामद
पुलिस के हाथ नहीं आए आरोपी, मौके से औजार भी मिले
गोमांस के अंदेशा, जांच के लिए लैब भेजा नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ । लिसाड़ी गेट पुलिस ने शुक्रवार की सुबह श्यामनगर में छापा मारकर एक घर में चल रहा मिनी कमेला पकड़ा है। पुलिस को यहां से करीब 1.65 क्विंटल मांस और कटान करने वाले औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। तीन लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोमांस का अंदेशा होने के चलते नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि श्यामनगर के रहने वाला आमिर पुत्र इस्लाम अपने घर में अवैध रूप से मिनी कमेला चला रहा है। शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ आमिर के घर छापा मारा गया। भारी पुलिस बल को देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। वहीं, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां फर्श पर चारों ओर खून बह रहा था। पुलिस टीम ने मौके से 1.65 कुंतल मीट, रस्से, छुरी, गुतका और पशुओं को काटने वाले अन्य औजार बरामद किए। पुलिस ने गोमांस होने से इनकार किया है। मांस एक गड्ढे में दबा दिया गया है। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि मांस का कुछ अंश जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने आमिर पुत्र इस्लाम, राजा पुत्र गुलजार और कल्लू उर्फ दानिश निवासीगण रशीदनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।