फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The alcoholic-looking bride refused to do so, the groom's beating in the pavilion

शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने किया अपनाने से इंकार, मंडप में हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
The alcoholic-looking bride refused to do so, the groom's beating in the pavilion
मंडप में दूल्हे की पिटाई

नौचंदी थाना क्षेत्र के एक विवाह मंडप में दूल्हे के शराब के नशे में होने पर दुल्हन ने रुखसती से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। समारोह में भगदड़ मच गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बचाकर जिला अस्पताल भेजा। देर रात तक मामले में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन रुखसती के लिए तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की इस्लामाबाद निवासी युवती का निकाह कंकरखेड़ा निवासी जाहिद से तय हुआ था। रविवार की शाम दोनों की रुखसती होनी थी। नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित विवाह मंडप में कार्यक्रम था। रुखसती से पहले जाहिद लड़खड़ाता हुआ नीचे गिर गया। आरोप है कि उसने शराब पी हुई थी। इसका पता चलने पर दुल्हन ने जाहिद के साथ रुखसती से साफ इंकार कर दिया। परिजनों ने भी शराबी दूल्हे के साथ बेटी को भेजने से इंकार दिया। इस पर दूल्हे पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़कर जमकर धुनाई की। इससे समारोह में भगदड़ मच गई। विवाह मंडप में हंगामा की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायल दूल्हे को वहां से निकाला और जिला अस्पताल ले गई। मारपीट में दुल्हन का चचेरा भाई करीम भी घायल हो गया। इस बारे में पंचायत भी हुई। पंचायत में अस्मत मलिक, पार्षद मुस्तकीम मलिक, शकील मलिक, आयुष आदि शामिल हुए। लोगों ने सुलह समझौते के प्रयास किए लेकिन दुल्हन और उसके परिजनों ने रुखसती से साफ इंकार कर दिया। देर रात लड़की पक्ष के लोग दूल्हेे पक्ष के खिलाफ तहरीर देने पर विचार कर रहे थे। देर रात तक पुलिस मंडप में ही थी। मौके पर पहुंचे नौचंदी थाने के दारोगा भीम सिंह ने बताया कि दूल्हे के नशे में होने को लेकर विवाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी तक लिखित में शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed