फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 'Akhand Bharat' (Undivided India) grand rally will be held on the 21st.

Meerut News: अखंड भारत महापर्व की रैली 21 को निकलेगी

Fri, 16 Oct 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
The 'Akhand Bharat' (Undivided India) grand rally will be held on the 21st.
मेरठ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और आजाद हिंद फौज के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 अक्तूबर को ‘अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ आयोजित होगा। इसके तहत शहर में एक भव्य रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार को द मार्स रिसॉर्ट में इसकी तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें रैली के मार्ग, यातायात व्यवस्था और विभिन्न संगठनों की भागीदारी पर चर्चा हुई। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने इसे जन-अभियान बताया। इसका उद्देश्य देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करना है। युवा पीढ़ी को नेताजी के राष्ट्रवादी विचारों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से भागीदारी की अपील की। डॉ. अतुल कृष्ण ने बताया कि 21 अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जनसभा होगी। रैली दोपहर 12:30 बजे वापस स्टेडियम पहुंचेगी। समापन पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि रैली कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होगी। यह जिलाधिकारी आवास, अंबेडकर मूर्ति और नेहरू रोड से गुजरेगी। पश्चिमी कचहरी मार्ग और आबू नाला पुल भी इसके प्रमुख स्थान होंगे। प्रतिभागी मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed