फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The aim of the Sangh is to work towards nation building.

Meerut News: संघ का उदे्श्य राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करना

Sun, 05 Oct 2025 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 05 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
The aim of the Sangh is to work towards nation building.
हस्तिनापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कस्बे में पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष बाल मुकुंद बत्रा, कार्यक्रम के वक्ता सुरेश तथा खंड संघ चालक सत्यवीर ने किया। मुख्य वक्ता सुरेश ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है जिससे वह व्यक्ति स्वयं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करें। कस्बे के लोगों ने कई स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी और संघ का साहित्य स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे । कार्यक्रम में विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख विद्या सागर जैन, जिला सह प्रचार प्रमुख डा वैभव, मुकेश, अनुज, सुनील त्यागी, रवींद्र, मोहन, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थानीय स्तर पर तारापुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भाव एकत्रीकरण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता सह जिला सेवा प्रमुख हरेंद्र, ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना, इतिहास और अब तक की कार्य यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। खंड संचालक ब्रह्मचारी ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना है। इस अवसर पर खंड शारीरिक प्रमुख अमरदीप, पवन, रामवीर, सेवा प्रमुख राजीव आदि मौजूद रहे। संवाद

हस्तिनापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed