फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The administrations big action on the former minister of BSP, arsenal license to be canceled

बसपा के पूर्व मंत्री पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस

Sat, 12 Aug 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 12 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
The administrations big action on the former minister of BSP, arsenal license to be canceled
एसएसपी मंजिल सैनी

बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार की गुंडागर्दी पर पुलिस ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली हैं। याकूब कुरैशी, उसके बेटों व भाई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट पुलिस ने डीएम को भेज दी है। वहीं, पुलिस ने हंटरवाली याकूब की बेटी के साथ एमपीजीएस में गुंडागर्दी करने वाले तीन आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। 

विज्ञापन


याकूब कुरैशी की बेटी आसमां ने दस जुलाई को दर्जनों लोगों को साथ कैंट स्थित एमपीजीएस में हंटर से छात्राओं व शिक्षिकाओं को पीटा था। मामला ठंडा हुआ नहीं कि याकूब के बेटे फिरोज कुरैशी ने कोतवाली की शाहपीरगेट पुलिस चौकी के पास पांच अगस्त को व्यापारी विजय रस्तोगी को पीटा था। दोनों ही मामलों में याकूब के परिवार की गुंडागर्दी सामने आई। शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग होना बताया गया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने याकूब कुरैशी की राइफल (315बोर) व उसके बेटे इमरान की रिवाल्वर (32बोर), फिरोज की रिवाल्वर (32बोर), भाई हाजी अय्यूब कुरैशी की डीबीबीएल व रिवाल्वर (32 बोर) के लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

डीएम को भेजी रिपोर्ट

The administrations big action on the former minister of BSP, arsenal license to be canceled
बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी

एसएसपी ने बताया कि एमपीजीएस प्रकरण में याकूब का दामाद शादाब पुत्र नूर इलाही निवासी नीचा सद्दीकनगर, तनवीर आजम पुत्र हिसामुद्दीन निवासी रसीदनगर व शहजाद पुत्र नसीरूद्दीन निवासी विकासपुरी लिसाड़ीगेट हैं। हंटरवाली याकूब की बेटी आसमां, नौकरानी नरगिस और दामाद शादाब की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे है। तीनों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। 

आज होगी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल 
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि एमपीजीएस प्रकरण में दस लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। एएसपी कैंट अंकित मित्तल ने चार्जशीट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। शनिवार को इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। उसके बाद आरोपियों का वारंट पुलिस कोर्ट से लेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed