मवाना। एएस इंटर कॉलेज में मटौरा गांव निवासी अभिनेता अनुज वर्मा का प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अंग वस्त्र एवं माला द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को अभिनेता के संबंध में विस्तार से बताया।
अनुज वर्मा ने कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, यह रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में, सुहागन तेरी मेरी डोर, सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, गुड़िया रानी अटल सीरियल, जुबली टॉकीज, लाल बनारसी देवांचल की प्रेम कथा आदि धारावाहिकों में काम करने के साथ-साथ 30 से भी ज्यादा वर्टिकल सीरीज में अभिनय का प्रदर्शन करके अपने प्रदेश जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में इनको मटका किंग वेब सीरीज में भी देखा गया है। इनकी आने वाली फिल्में तीन कौवे, अंतर्मन युद्ध, मोरल कोप, एहसास, आलू बम और विक्रांत हैं। अभिनेता ने कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्र-छात्राओं में अभिनेता के ऑटोग्राफ और साथ में फोटो खिंचवाने की होड़ दिखी।