फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The action was taken against criminals by a bulldozer in Muzaffarnagar and encroachment in Shamli

योगी सरकार में खूब चल रहा बुलडोजर: पचास हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, शामली में भी हुई बड़ी कार्रवाई

Fri, 25 Mar 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 12:44 AM IST
सार

योगी सरकार में अपराधियों के घरों पर जमतक बुल़ाजोर चल रहा है। जहां मुजफ्फरनगर में 50 हजार के इनामी  की संपत्ति को कुर्क किया तो को वहीं शामली जनपद भी बड़ी कार्रवाई हुई।
                                             

विज्ञापन
The action was taken against criminals by a bulldozer in Muzaffarnagar and encroachment in Shamli
शामली में चलता बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर अपराधियों की शामत आ गई है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर और शामली जिले में बड़ी कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोतवाली व मुरादाबाद पुलिस ने किदवईनगर निवासी पचास हजार के इनामी परवेज सैफी पुत्र सईद की संपत्ति कुर्क कर ली। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बिलारी मुरादाबाद में वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में वहां की पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश प्राप्त किए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस कोतवाली आई थी। इसके बाद उनकी टीम मुरादाबाद पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची और उसकी संपत्ति कुर्क कर सामान कोतवाली ले आई। आरोपी का मकान का कुछ हिस्सा गिराया गया है। आरोपी पर पचास हजार का इनाम था। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली में भी चला बुलडोजर
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कैराना में शत्रु संपत्ति की जमीन पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया।

सरकार के गठन से पहले ही पुलिस प्रशासन अवैध निर्माण और शत्रु संपत्तियों के खिलाफ सख्त हो गया है। कैराना नगर के रामड़ा रोड पर शत्रु संपत्ति की करीब 13 बीघा जमीन है। पिछले कई दिनों से इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण कर कराया जा रहा था। मकान के चारों ओर की दीवार बनाकर मकान पर जल्द ही लिंटर डालने की तैयारी कर दी गई है।

The action was taken against criminals by a bulldozer in Muzaffarnagar and encroachment in Shamli
शामली में चलता बुलडोजर - फोटो : amar ujala
गुरुवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान पर बुलडोजर चला।  इसके साथ ही कुछ दूरी पर कपड़े धोने के लिए बनाए गए एक चबूतरे और एक प्लॉट के चारों ओर बनाई गई ईंटों की चहारदीवारी को भी बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 

तहसीलदार ने बताया कि यहां पर 13 बीघा शत्रु संपत्ति है। कुछ लोग इस पर अनाधिकृत निर्माण कर रहे थे। जिनको एक दिन पहले थाने में भी बैठाया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी था। प्रशासन के संज्ञान में दो-तीन दिन से मामला आया था। वहीं बाकी बचे अनाधिकृत निर्माण को शाम तक हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

ये होती हैं शत्रु संपत्ति
बताया गया है कि 1947 में देश विभाजन, 1962 भारत चीन युद्ध व 1965 व 71 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान जो भारतवासी पाकिस्तान या चीन में जाकर बस गए थे और वहां की नागरिकता ले ली थी। ऐसे लोगों की चल-अचल संपत्ति भारत में रह गई थी। उसको भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया था। शत्रु संपत्ति केवल सरकार की ही है।

निर्माण की प्रशासन को नहीं लगी भनक
बताया गया कि शत्रु संपत्ति की जमीन पर पिछले कई दिनों से कुछ व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। हैरत की बात यह है कि प्रशासन को इसकी पहले भनक भी नहीं लगी। मामले में हल्का लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ

किसी के पास नहीं है रजिस्ट्री
राजनीतिक रसूख रखने वाले व्यक्ति ने शत्रु संपत्ति पर प्लाट काटकर जरूरतमंद लोगों को बेच तो दिए थे, लेकिन शत्रु संपत्ति होने के कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जिस कारण किसी भी व्यक्ति के पास रजिस्ट्री के दस्तावेज नहीं मिले, हालांकि कब्जे सभी ने कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed