फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused who fired on the inspector was sent to jail

दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा

Sun, 07 Jun 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The accused who fired on the inspector was sent to jail
दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदीपुरम बाईपास पर चौकी इंचार्ज पर फायरिंग व पीछा करने के दौरान कुचलने का प्रयास करने के आरोपी कार सवार युवक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुटी है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
अंसल कोर्टयार्ड के बाहर एक कार में कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। कॉलोनीवासियों की सूचना पर चौकी इंचार्ज विकास चौहान मौके पर पहुंचे और युवकों से रुकने का कारण पूछा तो युवकों ने उन पर दो फायर कर दिए। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने भाग रहे युवकों का पीछा किया तो युवकों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी थी। पुलिस ने पीछा कर देर रात आरोपी अर्पित पुत्र राकेश गुप्ता निवासी 119 बेगमबाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि फरार आरोपी नितिन की तलाश की जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। युवक के पास से मिली लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने के लिए दरोगा ने आगे खड़ी कर दी थी कार
शराब पी रहे कार सवारों को रोकने के लिए पुलिस ने एटूजेड के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। चौकी इंचार्ज विकास चौहान उन्हें रोकने के लिए गाड़ी से उतरे, लेकिन कार सवार नशे में थे और उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिग्विजयनाथ शाही ने दरोगा का हाथ पकड़कर पीछे खींचा। अगर ऐसा नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार सवारों को नहीं था पुलिस का खौफ
कार सवारों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। पहले उन्होंने अंसल कोर्टयार्ड पर फायरिंग की और फिर दारोगा पर फायरिंग कर कुचलने का प्रयास किया। कई राउंड फायरिंग से हाईवे और मोदीपुरम क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी मोदीपुरम चेक पोस्ट के सामने से भी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed