{"_id":"646bdaed23e408c1d40b5f74","slug":"the-accused-wanted-to-avenge-the-assault-by-killing-manu-tyagi-meerut-news-c-14-1-228170-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट का बदला मनु त्यागी की हत्या कर लेना चाहते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट का बदला मनु त्यागी की हत्या कर लेना चाहते थे आरोपी
Tue, 23 May 2023 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 23 May 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मनु त्यागी के हमलावरों ने पूछताछ में बताया कि एक माह पहले दोनों पक्षों में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए उन्होंने मनु त्यागी को मौत के घाट उतारने की ठान ली थी वहीं गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मनु त्यागी इस समय कोमा में है तथा उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
सीओ किठौर रूपाली राय के अनुसार गिरफ्तार किए गए सुमित त्यागी, रोनिक त्यागी व बॉबी त्यागी ने पूछताछ में बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में सदस्य पद के चुनाव को लेकर एक पक्ष की ओर मनु त्यागी और दूसरे पक्ष की ओर वे लोग स्वयं थे। चुनाव के दौरान ही दोनों पक्षों में मतभेद व खटास आई गई। चुनाव के बाद करीब एक माह पहले दोनों पक्ष गांव में ही एक स्थान पर मिले जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। इसमें सुमित घायल हुआ था। पुलिस द्वारा यथोचित कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने मनु त्यागी को मौत के घाट उतारने की ठान ली और मौका पाकर मनु त्यागी को तीन गोली मारी। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी तो दिखा दी लेकिन उन्हें जेल नहीं भेजा।
-- -- -- -
मौके पर मिले पिस्टल व तमंचा भी आरोपी पक्ष के थे
पुलिस के अनुसार मौके पर मिले पिस्टल और तमंचा आरोपी पक्ष के थे, जो जहां भागते वक्त वहीं पर छूट गए थे। एक तमंचा पुलिस ने एक आरोपी से बरामद किया है।