फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused of bike robbery and the constable were shot

बाइक लूट के आरोपी और सिपाही को लगी गोली

Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The accused of bike robbery and the constable were shot
किरतपुर में हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही कपिल कुमार। स्रोत पुलिस
किरतपुर। नेशनल हाईवे के पास युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में आरोपी नदीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। बदमाश की चलाई गोली से हेड कांस्टेबल कपिल कुमार भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किरतपुर में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लूट की घटना में नामजद नदीम निवासी मोहल्ला काजियान आरोपी था और पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नदीम भगवानपुर मोअज्जमपुर रोड की ओर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रुकने का इशारा किया। जिस पर नदीम ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली लगने से कांस्टेबल कपिल कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में से नदीम के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने नदीम के कब्जे से लूट की गई कुछ नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एक दिन पूर्व उसके साथी जावेद को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद हो चुका था।

किरतपुर में हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही कपिल कुमार। स्रोत पुलिस

किरतपुर में हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही कपिल कुमार। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed