फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused in the deadly attack are being accused of pressuring the victims to reach a settlement.

Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपियों पर समझौते के लिए दवाब बनाने का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 31 Jan 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
The accused in the deadly attack are being accused of pressuring the victims to reach a settlement.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी नितिन चौहान ने डीआईजी को पत्र भेजकर जानलेवा हमले, स्कूटी व मोबाइल लूट के मामले में दर्ज आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
नितिन चौहान ने डीआईजी को भेजे पत्र में बताया है कि 4 दिसंबर को योजनाबद्ध तरीके से उनपर जानलेवा हमला कर स्कूटी व मोबाइल लूटी गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई।हमले से गंभीर चोटें आई। स्कूटी जली अवस्था में पुलिस को मिल गई, लेकिन मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। आरोपियों ने सबूत मिटाने की मंशा से लूटी गई स्कूटी को जलाकर गन्ने के खेत में छोड दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा पंजीकृत हुए लगभग दो माह हो चुके हैं। लेकिन थाना पुलिस नामजद आरोपियों की जान बुझकर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। सीओ पंकड लवानिया ने आरोपियों के सोशल मीडिया पर जश्न मनाने से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कहना था कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed