{"_id":"5e689bc78ebc3ec54d51d8d0","slug":"the-a-woman-gave-birth-to-three-child-two-son-one-daughter-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, देखने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, देखने वालों का लगा तांता
Wed, 11 Mar 2020 01:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:36 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी कस्बा में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। मां व नवजात शिशु स्वस्थ बताए जा रहे हैं। परिवार में एक साथ तीन बच्चे आने से खुशी का माहौल है। वहीं देखने वालों का भी घर पर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा उत्तरी में एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म देकर कौतूहल पैदा कर दिया। दो बेटों व एक बेटी को जन्म देने वाली संजू उर्फ आंचल यहां के निवासी संजय पाल की पत्नी हैं। संजू का यह पहला प्रसव है। संजू की डिलीवरी निजी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महिला ने एक साथ दिया पांच बेटियों को जन्म, पांचों ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
वहीं परिवार में तीन बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। संजय पाल मजदूरी का कार्य करता है। सीमित आमदनी के बावजूद संजय ने पत्नी के इलाज में कोई कसर नहीं रखी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/