फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thar overturned on the road after hitting two vehicles

Meerut News: दो वाहनों को टक्कर मार सड़क पर पलटी थार

Mon, 24 Nov 2025 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Thar overturned on the road after hitting two vehicles
सड़क पर लगा जाम, वाहनों का हटवाते समय लाल कुर्ती थानाध्यक्ष हुए जख्मी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर एक थार दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गई। टक्कर लगने से दो राहगीर और कार चालक घायल हो गए। घटना के बाद जाम लग गया। वाहनों का हटाते समय लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्रपाल सिंह जादौन भी जख्मी हो गए।
सोमवार दोपहर रुड़की रोड पर जीरा माइल्स की ओर से तेजगति से आ रही थार ने पीछे से एक क्रेटा कार और एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद वह चिराग स्कूल चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। थार के पलटते ही पीछे व सामने आ रहे वाहन सवारों ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। हादसे में थार कार चालक हापुड़ चुंगी निवासी शब्बीर और दो राहगीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सदर बाजार व लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाया इसी दौरान लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंन्द्र पाल सिंह जादौन के हाथ में चोट लगने से वह भी जख्मी हो गए। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सदर बाजार थाना पुलिस ने थार कार चालक की डाॅक्टरी कराने के बाद उसको हिरासत में लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed