{"_id":"670f05cbb64b86458e010935","slug":"thar-attacks-policemen-at-shastri-nagar-l-block-post-meerut-news-c-72-1-smrt1021-122947-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक चौकी पर पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक चौकी पर पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई थार
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शास्त्री नगर एल-ब्लॉक चौकी पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को काली थार सवार युवकों ने कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी की टक्कर से कांस्टेबल रविन घायल हो गया, जबकि दरोगा गौरव कुमार बाल-बाल बच गए। गाड़ी की टक्कर से फैंटम बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने गाड़ी चला रहे नावेद उर्फ बिल्लौरी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके नदीम से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौचंदी थाने में तैनात दरोगा गौरव कुमार और कांस्टेबल रविन कुमार मंगलवार दोपहर शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी काले रंग की थार तेज गति से आते हुए दिखाई दी। दरोगा और कांस्टेबल ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन उस में सवार युवकों ने चिल्लाकर मारो पुलिस वालों को कहा और गाड़ी दोनों की तरफ मोड़ दी। दरोगा ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि कांस्टेबल गाड़ी की चपेट में आ गया। गाड़ी उनकी बाइक पर चढ़ गई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चला रहे नावेद उर्फ बिल्लौरी निवासी ऊंचापीर किदवई नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी नदीम निवासी कांच का पुल मौके से भाग निकला। कांस्टेबल का उपचार चिकित्सक से कराया गया। बताया गया कि थार किसी राजकुमार के नाम है। पुलिस ने नावेद, नदीम और राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शातिर अपराधी हैं नावेद और नदीम
पुलिस के मुताबिक नावेद और नदीम शातिर अपराधी हैं। नावेद के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या और बलवे समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। नवेद 20 दिसंबर 2019 को सीएए को लेकर हुए उपद्रव में भी शामिल था। तब नौचंदी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। नदीम के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।