फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thakur sangeet som and suresh rana can become minister

संगीत सोम या सुरेश राणा में कौन बनेगा लालबत्ती का हकदार

Wed, 15 Mar 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
Thakur sangeet som and suresh rana can become minister
ठा. संगीत सोम

प्रदेश में बहुमत आने के बाद अब भाजपा विधायकों की जद्दोजहद मंत्री पद पाने की है। सभी नेताओं ने अपनी पैरवी भी शुरू कर दी है। जातिगत समीकरणों का भी हवाला दिया जा रहा है। देखा जाए तो भाजपा की प्रदेश में बंपर जीत की पटकथा पश्चिम के जिलों से ही रखी गई। अब उसी तरह से पश्चिम से दिग्गज नेताओं की कतार भी है। मेरठ सहित आसपास के छह जिलों की 34 सीटों में से भाजपा ने 26 पर कब्जा किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके साथ ही मंत्रियों की संख्या और उनके नामों पर भी नजर है। 

विज्ञापन

 
इन छह जिलों पर सबकी नजर 
मेरठ के साथ ही सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में 34 विधानसभा सीट हैं। भाजपा के पास इन जिलों में कई कद्दावर नेता हैं। फायर ब्रांड युवा चेहरों में सरधना से संगीत सोम, थाना भवन से सुरेश राणा और नूरपुर से ठा. लोकेंद्र चौहान हैं। ये तीनों ही नेता ठाकुर हैं और सभी की मजबूत दावेदारी है। तीनों ही दूसरी बार चुने गए हैं और अपने चुनाव के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। वहीं वैश्य बिरादरी से मुजफ्फरनगर के कपिल अग्रवाल और मेरठ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के बीच खींचतान होगी। सत्यप्रकाश अग्रवाल चौथी बार तो कपिल अग्रवाल दूसरी बार विधायक बने हैं। सहारनपुर की नकुड़ सीट से जीते पूर्व मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी की पैरोकारी भी मजबूत मानी जा रही है। धर्म सिंह सैनी बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इनके बीच गुर्जर बिरादरी को भी भाजपा प्रतिनिधित्व देगी तो मीरापुर से विधायक निर्वाचित हुए अवतार सिंह भड़ाना और दक्षिण से जीते डॉ. सोमेंद्र तोमर में से किसी का भी दावा होगा। डॉ. सोमेंद्र तोमर को युवा होने का लाभ मिल सकता है। भाजपाइयों का मानना है कि पश्चिम के इन छह जिलों में से मंत्रिमंडल में अधिकतम आधा दर्जन विधायकों को जगह मिलेगी। जिनमें एक-दो कैबिनेट और बाकी राज्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो मंत्रिमंडल को छोटा और प्रभावी रखने पर केंद्रीय नेतृत्व जोर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed